फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबीता फौगाट को किसानों ने दिखाए काले झंडे, कार्यक्रम रद्द कर लौटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। भाजपा नेत्री और महिला विकास निगम की चेयरपर्सन बबीता फौगाट को रविवार सुबह गांव बिरही कलां में किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने कन्नी प्रधान राजकरण पांडवान कि अगुवाई में उनको काले झंडे दिखाए। किसान सड़क पर लेट गए और बबीता फौगाट की गाड़ी के आगे चल रही पीसीआर को रुकना पड़ा। पुलिस बल ने बड़ी कशमकश के बाद रास्ता खुलवाया। विरोध के कारण बबीता फौगाट को अपना बिरही कलां गांव का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा और दादरी लौटना पड़ा।
विज्ञापन

इससे पहले किसानों को जैसे ही बबीता फौगाट के आने की सूचना मिली वे बिरही कलां अड्डे पर एकत्रित हो गए। बबीता फौगाट पुलिस बल के साथ तिवाला पहुंच गईं। इस बीच किसान तिवाला आ गए। उधर उनके आने की भनक मिलने पर बबीता फौगाट कच्चे रास्ते बरसाना होते हुए बिरही गांव की और निकलीं। किसानों और बबीता फौगाट के काफिले का बिरही अड्डे पर आमना सामना हो गया। इस दौरान पुलिस ने जबरदस्ती गाड़ी निकालनी चाही तो किसान सड़क पर लेट गए और काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी करने लगे। साथ में बस में चल रहे पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाला और मुश्किल के स्थिति को संभालते हुए बबीता फौगाट को वहां से निकाला। किसानों का कहना है कि इलाके की सभी खापों ने भाजपा और जजपा नेताओं के बहिष्कार की घोषणा कर रखी है और जब तक तीनों कानून रद्द नहीं होते इनको गांव में नहीं घुसने देंगे। ये लोग भाईचारे को बिगाड़ने के लिए दौरे कर रहे हैं जो सहन नहीं होंगे।
भाजपा सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर आयोजन में भाग लेने पहुंची थीं बबीता
केंद्र सरकार का सात वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर रविवार को बिरही कलां में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। भाजपा नेत्री बबीता फौगाट इसी आयोजन में शिरकत करने के लिए बिरही कलां पहुंची थीं।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का किया था विरोध
बबीता फौगाट से पहले शनिवार को पूर्व विधायक एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र मांढ़ी को भी किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा था। शनिवार को अटेला गांव पहुंचे सुखविंद्र मांढ़ी को किसानों ने काले झंडे दिखाते हुए गो बैक के नारे लगाए थे। भाजपा नेताओं के विरोध का सिलसिला रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
विरोध प्रदर्शन में ये हुए शामिल
इस विरोध प्रदर्शन में बिरही पांच कन्नी प्रधान राजकरण पांडवान, राजू मान, धर्मेंद्र छपार, बबलू फतेहगढ़, चरण सिंह, पृथ्वी नंबरदार, पूर्व सरपंच रामफल, सीटू मैहड़ा, कमलेश भैरवी, अमरपाल, इंद्र सिंह, विजय सिंह, ईश्वर, राजेश बिरही, राजेश मेहड़ा, बलबीर बिरही, जोगेंद्र, सुनील, कुलदीप, बलवान, राजबाला, कृष्णा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें