फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर रबी फसलों का पंजीकरण करवाएं किसान

Sat, 03 Feb 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि जिले के सभी किसान रबी की फसलों का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर करवाएं ताकि कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने और कृषि योजनाओं का लाभ सही ढंग से उठाया जा सके। किसान अपना पंजीकरण fasal.hariyana.gov.in पोर्टल पर करवा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से किसान हित में मेरी फसल-मेरा ब्योरा मोबाइल एप्लीकेशन लांच की गई है। इस एप्लीकेशन की सहायता से किसान घर बैठे अपनी पूरी फसल का पंजीकरण कर सकेंगे। जो किसान एंड्रायड मोबाइल का प्रयोग करते हैं, उनके मोबाइल में एप डाउनलोड करवाई जा रही है। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
कृषि विभाग के उप निदेशक डाॅ. जितेंद्र अहलावत ने बताया कि किसान के परिवार पहचान पत्र या आधार संख्या से जुड़े पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी के आधार पर ही फसल पंजीकरण होगा। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र या आधार संख्या से जुड़ा मोबाइल नंबर सही काम नहीं कर रहा है तो अपने किसी भी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना सही मोबाइल नंबर दर्ज करवाएं ताकि ओटीपी आने और फसल पंजीकरण में किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें