फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटा अनाज गुणकारी, आहार में शामिल करें लोग : उपायुक्त

Sat, 03 Feb 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी की उपायुक्त मनदीप कौर।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि सभी नागरिक मोटे अनाज को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में अपने आहार में शामिल करें। मिलेट्स यानी मोटा अनाज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। भोजन में मोटे अनाज का अपना अलग महत्व है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य लोगों को मिलेट्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना है ताकि हर देश, इलाके के लोग इसे अपने आहार में शामिल करें और मिलेट्स के लिए किसानों को अच्छा बाजार व अच्छे दाम मिल सकें। उन्होंने कहा कि मोटे अनाजों के सेवन से कई तरह के फायदे होते हैं। इन्हें खाने वाले लोगों में गंभीर बीमारियों जैसे मोटापा, दिल की बीमारी आदि से लड़ने की क्षमता होती है।
उन्होंने कहा कि पहले हमारे पूर्वज श्रीअन्न या मिलेट्स का प्रयोग करते थे, लेकिन बदलते समय में घरों में खानपान की शैली बहुत बदल गई है। मिलेट्स को फिर भोजन में शामिल कर पोषण के सभी फायदे लिए जा सकते हैं। पोषण संबंधित व्यवहार और खानपान परिवर्तन में युवा बड़ी भूमिका निभा सकते है। मिलेट्स से कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा सकते हैं। युवाओं को चाहिए कि वे जंक फूड को छोड़कर पौष्टिक भोजन और स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं जबकि दूसरों को भी प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें