फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाजरा बेचने मंडी में उमड़े किसान, दो दिन में संख्या दोगुनी

Tue, 28 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नई अनाज मंडी के बाहर लगी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी की नई अनाज मंडी में दो दिनों के दौरान काफी संख्या में किसान बाजरा बेचने के लिए उमड़े। सोमवार दोपहर बाद किसानों की संख्या इतनी अधिक बढ़ गई कि स्थिति को संभालने के लिए पुलिस तक बुलानी पड़ी।
खास बात यह है कि सिर्फ दादरी जिले के ही नहीं बल्कि साथ लगते भिवानी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों से भी काफी किसान यहां बाजरा बेचने के लिए पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दादरी मंडी में अन्य जिलों की तुलना में बाजरे का भाव 100 रुपये प्रति क्विंटल तक अधिक मिल रहा है। इसके कारण किसानों का रुझान दादरी की ओर बढ़ गया।
विज्ञापन

दादरी मार्केट कमेटी के सचिव विजय कुमार ने बताया कि मंडी में प्रतिदिन आने वाले किसानों की संख्या बीते दो दिनों में लगभग दोगुनी हो गई है। किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त तौल कांटे और श्रमिक लगाए जा रहे हैं ताकि खरीद प्रक्रिया में देरी न हो। साथ ही मंडी प्रशासन ने जिला पुलिस से भी सहयोग मांगा है ताकि व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में हुई 21,971 क्विंटल बाजरे की आवक : सोमवार को दादरी की नई अनाज मंडी सहित अन्य खरीद केंद्रों पर बाजरे की 21 हजार 971 क्विंटल आवक दर्ज की गई। सोमवार को मंडियों में 629 गेट पास जारी किए गए। सोमवार तक जिले में पांच लाख 52 हजार 628 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी थी। इसमें से पांच लाख 39 हजार 349 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें