फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: किसानों ने धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Sat, 20 Sep 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा अनाज मंडी में धरने को संबोधित करते मास्टर रघबीर श्योराण। 
विज्ञापन
बाढड़ा। श्योराण खाप पच्चीस के अध्यक्ष विजेंद्र बेरला ने कहा कि क्षेत्र के किसान पिछले कई दिनों से धरनारत हैं। सरकार उनकी मांगें न मानकर हठधर्मिता अपना रही है। अगर सरकार ने दो दिन में किसानों की मांगें नहीं मानी तो राज्यस्तरीय महापंचायत आयोजित की जाएगी। वहीं किसानों ने धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने कस्बे की अनाज मंडी में संयुक्त किसान मोर्चा नेता करण सिंह बाढड़ा की अध्यक्षता में संचालित धरने पर शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा कि किसान संगठनों में सरकार की कार्यप्रणाली से रोष है। फसल के नुकसान की भरपाई की मांग के लिए किसान धरने पर बैठे हैं। इस दौरान किसानों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
विजेंद्र बेरला ने कहा कि किसानों के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। वे अपनी मांगों से कभी पीछे नहीं हटते। किसानों के धैर्य की परीक्षा ली जा रही है जो अब बर्दाश्त के बाहर हो चुकी है। उन्होंने सरकार से मुआवजे की राशि जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर किसान नेता रणधीर कुंगड़, भूप सिंह धारणी, मास्टर रघबीर सिंह, पारस काकड़ोली, नरेश कादयान, ब्रह्मपाल, प्रताप हंसावास, रणधीर कर्ण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 32- बाढड़ा अनाज मंडी में धरने को संबोधित करते मास्टर रघबीर श्योराण। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें