फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुआवजे के लिए किसान संगठनों ने निकाला रोष मार्च, ज्ञापन सौंपा

Mon, 30 Jun 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा एसडीएम के लिपिक बिमलेश कुमार को ज्ञापन देते भाकियू पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। गत रबी सीजन के दौरान ओलावृष्टि से प्रभावित रकबे का मुआवजा व नलकूप कनेक्शन न जारी करने और बिजली दरों में वृद्धि करने पर भाकियू ने राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने लंबित मांगों का समाधान करने की मांग की है। किसानों ने कहा कि जल्द ही राज्यस्तरीय पंचायत आयोजित कर सरकार के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा।
भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा की अध्यक्षता में किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने किसान भवन से उपमंडल कार्यालय तक रोष मार्च निकाला। एसडीएम कार्यालय के समक्ष रोष सभा की।
विज्ञापन

हरपाल सिंह ने कहा कि वर्ष 2023, 2024 व वर्ष 2025 में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का आज तक मुआवजा नहीं मिला है। इससे किसानों को लगभग 50 करोड़ की चपत लगी है। यह देरी किसान हितों के साथ कुठाराघात है। किसान सरकार की पूंजीपति व्यवस्था का विरोध करते हुए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हैं। प्रदेश सरकार किसानों के साथ हर मामले में सौतेला बर्ताव कर रही है। बिजली दरों में वृद्धि कर सरकार ने गलत फैसला लिया है।
हरपाल सिंह ने कहा कि किसान की मेहनत की कमाई को सरकार की ओर से डकारने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिसार कृषि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज कर झूठे मामले दर्ज करवाना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि डीएपी खाद की किल्लत पर सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने गलत फैसलों को जल्द वापस नहीं लेती है तो राज्यस्तरीय पंचायत आयोजित कर सरकार के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा।
विज्ञापन

रोष सभा में भाकियू महासचिव ओमप्रकाश उमरवास, नंबरदार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राजबीर सिंह हंसावास, पूर्व सरपंच गिरधारी मोद, सुधीर, जगबीर सिंह, अभय सिंह, राम अवतार लाड आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें