संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। अनाज मंडी में किसानों का बकाया मुआवजे व बरसात से खराब हुई फसल की जल्द गिरदावरी करवाने की मांग के लिए 56वें दिन भी धरना जारी रहा। धरने की अध्यक्षता वेद सिंह व जोरा सिंह ने की। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी की।
किसान नेता राजकुमार ने कहा कि सरकार जल्द गिरदावरी करवाए। इस दौरान श्योराण खाप 25 के प्रधान बिजेंद्र बेरला ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून लागू होना चाहिए। किसानों का कर्ज माफ हो। किसानों व मजदूरों को बिजली बिल से मुक्त करना चाहिए।
इस मौके पर सुमेर सिंह धारणी, ब्रह्मपाल बाढड़ा, भूप सिंह धारणी, रणधीर फोगाट, धन सिंह, नसीब मोद, हवा सिंह, प्रताप सिंह, रमेश कुमार भांभू, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
फोटो
अनाज मंडी में बकाया मुआवजे के लिए धरने पर नारेबाजी करते किसान। संवाद