फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: किसानों ने एसडीओ के आश्वासन के बाद खत्म किया धरना

Tue, 29 Oct 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा में धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए एसडीओ रामसिंह। संवाद
विज्ञापन
लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने की मांग को लेकर एसडीओ कार्यालय के समक्ष सोमवार को दिया गया धरना, दोपहर को अधिकारी ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन की मांग के लिए किसानों ने सोमवार को एसडीओ कार्यालय के सामने धरना दिया। दोपहर बाद मौके पर पहुंचे नवनियुक्त एसडीओ ने किसानों की मांगें सुनीं और आगामी दस दिन में कनेक्शन जारी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना खत्म करने का फैसला लिया। भाकियू की अगुवाई में बिजली कार्यालय के समक्ष धरनारत किसानों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा ने कहा कि क्षेत्र का किसान समस्याओं से परेशान है। धरना देना मजबूरी बन गया है। जिले में चार में से दो बिजली उपमंडल अधिकारियों के पद रिक्त हैं। बिजली घरों में बिजली संबंधित सामान की किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन

बाद में नवनियुक्त एसडीओ रामसिंह ने किसानों से मुलाकात की और 10 दिन में कनेक्शन जारी करवाने की बात कही। इस मौके पर ओमप्रकाश उमरवास, महेंद्र जेवली, इंद्रजीत सिंह, पूर्व सरपंच गिरधारी, वेदप्रकाश काकड़ौली, कमल सिंह हड़ौदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 24
बाढड़ा में धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते एसडीओ रामसिंह। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें