फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ट्यूबवेल कनेक्शन में अनियमितता बरतने पर किसानों का झोझूकलां बिजलीघर पर प्रदर्शन

Tue, 14 Oct 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कादमा। गांव कादमा के किसानों ने सोमवार को झोझूकलां बिजलीघर में ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन जारी करने में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रोष जताया। किसानों ने वरीयता से कनेक्शन जारी करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
किसान नेता विरेंद्र बडराई की अगुवाई में पहुंचे किसान जय सिंह, रामकिशन, लीलाराम, दिलबाग, सज्जन ने बताया कि गांव के 25 किसानों को बिजली कनेक्शन मिलना है। इनमें बिना वरीयता के ही कनेक्शन जारी कर दिए गए। विभाग की ओर से कनेक्शन जारी करने में नियमों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरेंद्र ने कहा कि यदि क्रम अनुसार यानी वरीयता से कनेक्शन जारी नहीं किए गए तो वे बिजलीघर का घेराव और आंदोलन शुरू करेंगे। किसानों ने मांगों संबंधी ज्ञापन झोझूकलां बिजली बोर्ड के एसडीसी मनीराम को सौंपा। एसडीसी मनीराम ने कहा कि एसडीओ छुट्टी पर हैं। दो दिन बाद लौटेंगे तो किसानों की समस्या से अवगत करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें