फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डीएपी न मिलने पर किसानों ने की नारेबाजी

Tue, 23 Sep 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कारी धारणी पैक्स समिति कार्यालय में 1400 बैग पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



बाढड़ा। क्षेत्र में सोमवार को 14 गांवों के लिए संचालित कारी धारणी पैक्स समिति कार्यालय में 1400 बैग पहुंचे। इस दौरान करीब आठ सौ किसान खाद लेने पहुंचे। देखते ही देखते किसानों की भीड़ हो गई। सुबह पांच बजे से ही किसान लाइन में लग गए।
खाद मिलने से वंचित रहे किसानों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। क्षेत्र के गांव कारी स्थित प्राथमिक सहकारी समिति कार्यालय में खाद लेने के लिए गांव कारीदास, कारी धारणी, कारी रूपा, कारी मोद, गोपी, पंचगांवां, काकड़ौली हुक्मी, द्वारका से किसान पहुंचे।
विज्ञापन

किसान विकास कुमार, आनंद, रमेश कुमार, रामकिशन, सूबे सिंह, होशियार सिंह ने बताया कि फिलहाल 20 हजार बैग की जरूरत है। खाद के लिए सुबह से शाम तक लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है। दिनभर अव्यवस्था बनी रही। एक आधार कार्ड पर पहले दो व बाद में एक बैग डीएपी का दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में सहकारी बैंक के चेयरमैन सुधीर चांदवास ने बताया कि जिले में डीएपी की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति की जा रही है। बिजाई के समय तक सभी को डीएपी खाद मिलेगी।
फोटो 20- गांव कारी धारणी पैक्स समिति कार्यालय में टोकन के लिए खड़े किसान। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें