बाढड़ा अनाज मंडी में धरने पर नारेबाजी करते किसान। संवाद
- 13 जुलाई को सरकार के खिलाफ जिला और तहसील स्तर पर किया जाएगा प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अनाज मंडी में किसानों का धरना 23वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता प्राचार्य हवा सिंह, किसान सभा दादरी के प्रधान रणधीर कुंगड़, भारतीय किसान यूनियन नेता भूप सिंह व एमएसपी किसान मोर्चा के ब्रह्मप्रकाश ने संयुक्त रूप से की।
किसान सभा बाढड़ा के सचिव रामपाल धारणी ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर में 13 अगस्त को जिला और तहसीलस्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए गांव मांढ़ी केहर, मांढ़ी हरिया, मांढ़ी पिरानु,हुई, जगरामबास, डालावास आदि गांवों में अभियान चलाया गया। किसान नेता ने कहा कि खरीफ फसल के बीमा मुआवजे में गोलमाल किया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए।
धरने पर मास्टर रघुवीर, ओमप्रकाश, करतार, महीपाल, श्योराण खाप प्रधान बिजेंद्र सिंह बेरला, प्रताप सिंह, प्रताप सिंह खोरड़ा, ओमप्रकाश उपस्थित रहे ।