फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फसल बीमा मुआवजे की मांग के लिए किसानों ने जारी रखा धरना

Sat, 02 Aug 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा में धरने पर बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
फोटो 22
विज्ञापन

बाढड़ा में धरने पर बैठे किसान। संवाद
- शनिवार को इनेलो पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों की मांगों का किया समर्थन, संघर्ष में साथ देने का किया वादा
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। इनेलो किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दादरी सुरेश मान व रामोतार जिला वरिष्ठ उपप्रधान ने किसानों के धरने को समर्थन दिया है। फसल बीमा मुआवजे की मांग के लिए बाढड़ा में किसानों का धरना जारी है।
सुरेश मान ने कहा कि 350 करोड़ के फसल बीमा घोटाले ने एक बार फिर से हरियाणा सरकार की किसान-विरोधी नीयत को उजागर कर दिया है। अकेले बाढ़डा क्षेत्र के किसानों के 150 करोड़ बीमा क्लेम बकाया हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कंपनियों और विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से किसानों के दावों को या तो खारिज कर दिया गया या फिर जान-बूझकर तकनीकी डेटा के नाम पर उन्हें धोखा दिया गया। इनेलो नेता ने इस आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए स्पष्ट किया है कि भाजपा सरकार किसानों की मेहनत की कमाई पर बीमा घोटाले के जरिए डाका डाल रही है। यह एक सुनियोजित साजिश है। इससे लाखों किसान प्रभावित हो रहे हैं। इनेलो नेता सुरेश मान ने कहा कि फसल बीमा दावों की पूरी राशि किसानों को दी जाए। दोषी अधिकारियों और बीमा कंपनियों पर सख्त कार्रवाई हो। सभी दावे वास्तविक फसल कटाई प्रयोग के आधार पर निपटाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किसानों को अनसुना किया तो होगा संघर्ष
सुरेश मान ने कहा कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों को अनसुना किया तो पार्टी गांव से लेकर विधानसभा तक किसान के हक में संघर्ष करेगी और इस लूट का पर्दाफाश हर मंच पर करेगी। यह घोटाला सिर्फ पैसों का नहीं, बल्कि, सरकार की नीयत और किसानों की रोजी-रोटी पर हमला है।
- धरनास्थल पर ये रहे मौजूद
धरनास्थल पर भूप सिंह दलाल, कृष्ण सरपंच अटेला, विजय मकड़ाना, सत्यपाल, सतवीर भांडवा, संत श्यामकलां, ओमप्रकाश, प्रताप, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें