फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिजली कार्यालय परिसर में किसानों का धरना जारी

Wed, 15 Oct 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। बकाया मुआवजे व डीएपी की किल्लत को दूर करने की मांग के लिए संयुक्त किसान मोर्चा का धरना 90वें दिन भी जारी रहा। कस्बे के जुई रोड स्थित बिजली कार्यालय परिसर में बुधवार को धर्मपाल मास्टर बाढड़ा व मास्टर हवा सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में धरना दिया गया।
किसान नेता राज कुमार हड़ोदी ने कहा कि देश व प्रदेश में आज गरीब, किसान, श्रमिक व वंचित पिछड़े वर्ग के हितों की रक्षा करने में सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। सरकार को किसानों की सुध लेनी चाहिए। ज्यादा बारिश होने से कपास, बाजरे की फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को प्रति एकड़ 60 हजार की मदद मिलनी चाहिए ताकि आपदा से उभरने में सहयोग मिल सके। इस मौके पर श्योराण खाप पच्चीस अध्यक्ष बिजेंद्र बेरला, मास्टर रघबीर श्योराण, किसान सभा खंड अध्यक्ष नसीब मोद, प्रताप सिंह हंसावास, प्रताप सिंह, पारस, युद्धवीर सिंह, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
फोटो - 23 बिजली कार्यालय परिसर में बकाया मुआवजे की मांग के लिए धरनारत किसान। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें