फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजरा खरीद शुरू न होने पर 50 गांवों के किसान आज करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। भावांतर योजना को वापस लेने, बाजरे की खरीद एमएसपी पर शुरू करने व रबी सीजन के समय डीएपी व बिजली आपूर्ति का पर्याप्त प्रबंधन करने की मांग को लेकर 50 गांवों के किसान आज उपमंडल मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। किसान करीब 1100 ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ प्रदर्शन में हिस्सा लेने बाढड़ा पहुंचेंगे। खरीद शुरू न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी तीन दिन पहले एसडीएम शंभू राठी को दी गई थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने बाजरा की खरीद भावांतर योजना के तहत करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा केवल 25 प्रतिशत फसल खरीदने की ही बात कही गई है, जिससे किसानों में रोष है। दूसरी ओर जिले में अब तक बाजरा की खरीद शुरू नहीं हुई है। इससे खफा किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने तीन दिन पहले एसडीएम से मुलाकात की थी। उस दौरान उन्होंने 10 अक्तूबर तक खरीद शुरू न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी बाढड़ा में खरीद शुरू नहीं हुई है। अपने एलान अनुसार किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन करने की तैयारियां कर ली हैं। भाकियू जिला प्रधान धर्मपाल और जिला सचिव हरपाल भांडवा ने बताया कि सरकार की ओर से किसानों के साथ हर क्षेत्र में सौतेला बर्ताव किया जा रहा है। किसानों को बाजरा खरीद में भावांतर योजना के भावों में उलझाकर उसकी छह माह की मेहनत को दरकिनार किया जा रहा है। किसान को न तो फसलों का भाव मिल रहा है और न ही प्राकृतिक आपदा होने पर पर्याप्त मुआवजा। मौजूदा समय में किसान की खरीफ सीजन की फसलें बर्बाद हो गई हैं। अब रबी सीजन के लिए भी किसानों को डीएपी खाद व ट्यूबवेल के लिए बिजली आपूर्ति में कमी पैदा कर दी है। किसान अब चुप नहीं बैठेंगे और सोमवार से बाढड़ा मंडी के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से सोमवार को दस बजे बाजरे को ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर लाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें