फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: किसानों ने ली जैविक कृषि पद्धतियों की जानकारी

Sat, 19 Jul 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जैविक खेती का प्रशिक्षण लेने पहुंचा किसानों का दल। स्रोत: क्लब
विज्ञापन
फोटो 05
विज्ञापन

जैविक खेती का प्रशिक्षण लेने पहुंचा किसानों का दल। स्रोत: क्लब
- किसानों को जैविक खेती के प्रति प्रेरित करने के लिए किसान युवा क्लब सरकार के सहयोग से दिला रहा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के हमेटी स्थित प्राकृतिक खेती प्रयोगशाला में किसान जैविक खेती का गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। किसानों के इस दल को प्रशिक्षण के लिए युवा किसान क्लब की ओर से रवाना किया गया था। प्रशिक्षण कार्यक्रम सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें किसानों को आधुनिक और टिकाऊ कृषि पद्धतियों की जानकारी दी जा रही है।
किसान युवा क्लब के संस्थापक राकेश बैनीवाल, बबीता यादव, सुधीर तंवर व विनीत पिलानिया ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को जैविक कृषि पद्धति से जोड़ना है। इस पहल से न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि, यह नागरिकों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में किसानों को कंपोस्ट, वर्मीकम्पोस्ट और जीवामृत जैसे जैविक खादों को तैयार करने की वैज्ञानिक और प्रभावी विधियों, रासायनिक कीटनाशकों के बजाय नीम का तेल, पंचगव्य और अन्य प्राकृतिक तरीकों से कीटों को नियंत्रित करने के तरीके, मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखने, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए फसल चक्र और हरी खाद जैसी प्रथाओं पर जोर देने, सिंचाई की आधुनिक और कुशल तकनीकों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

वहीं, रासायनिक आदानों पर निर्भरता कम होने से उनकी उत्पादन लागत में कमी आएगी। जैविक उत्पादों की बाजार में बढ़ती मांग के कारण उन्हें अपने उत्पादों का बेहतर मूल्य मिलेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।
इसके अलावा, जैविक उत्पाद रसायनों से मुक्त होते हैं, जिससे उपभोक्ताओं के लिए स्वस्थ भोजन उपलब्ध होता है। यह मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखता है जबकि भूजल प्रदूषण को कम करने के साथ जैव विविधता को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन

- प्रशिक्षण लेने के लिए किसान यहां करें संपर्क
राकेश बैनीवाल ने कहा कि जो भी किसान जैविक खेती की ट्रेनिंग लेना चाहता और सरकार की ओर से जैविक खेती करने वाले किसानों के लिए चलाई गईं योजनाओं का लाभ उठाना चाहता है तो 84000-04078 पर कॉल या मुख्यालय पर संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें