फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डिपो को 6 एसी बसें आवंटित, बेड़े में जल्द ही होंगी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 33
विज्ञापन

दादरी बस स्टैंड परिसर में बूथों पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
::::::::::::::::::::::::::::::::::::

- लंबे रूटों पर दौड़ाई जाएंगी सभी नई एसी बसें, यात्री कर सकेंगे आरामदायक सफर
- एसी बसें आने के बाद डिपो के बेड़े में हो जाएंगी 119 बसें
:::::::::::::::::::::::::::::
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। लंबे इंतजार के बाद परिवहन मुख्यालय ने दादरी डिपो को 6 एसी बसें आवंटित कर दी हैं। अब तक डिपो में एक भी एसी बस नहीं है और आवंटित बसें जल्द डिपो के बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी एसी बसों को लंबे रूटों पर दौड़ाया जाएगा और इससे यात्री आरामदायक सफर का लाभ ले सकेंगे।
आवंटित एसी बसों के परिवहन बेड़े में शामिल होने के बाद डिपो में बसों की कुल संख्या 119 हो जाएगी। वहीं यात्रियों को भी सफर करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बसें तैयार होते ही डिपो में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि परिवहन विभाग को डिपो का दर्जा मिलने के बाद लगातार बसों की कमी से दो-चार होना पड़ रहा था। वहीं, यात्री जान जोखिम में डालकर बसों के पायदान पर सफर करने के लिए मजबूर थे। इसके मद्देनजर मुख्यालय की ओर से दादरी डिपो को 30 नई बसें आवंटित की गई थी, जिनमें 15 बसें पिछले सप्ताह पहुंच चुकी हैं जबकि 15 आनी बाकी है। वहीं, इसके अलावा अब डिपो को 6 एसी बसें भी आवंटित हो गई हैं और जल्द ही इन्हें भी बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा।

- इन रूटों पर चलेगी एसी बसें
परिवहन विभाग को आवंटित हुई 6 एसी बसों को लंबे रूटों पर दौड़ाया जाएगा। इन रूटों में दादरी से हरिद्वार, दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, नागौर, खाटूश्याम व कोटा शामिल हैं। इसके बाद इन रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को आरामदायक सफर का आनंद मिलेगा।
- किराये में होगी बढ़ोतरी

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग के नियमानुसार एसी बसों का किराया सामान्य से अधिक होगा। एसी बसों में सफर करने वाले यात्री को सामान्य बस की अपेक्षा मात्र डेढ़ रुपये प्रति किलोमीटर के अलावा जीएसटी व निर्धारित टोल का हिस्सा वहन करना होगा। दादरी डिपो की बसों में प्रतिदिन करीब 30 हजार यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन


वर्सन:
मुख्यालय की ओर दादरी डिपो के लिए 6 एसी बसें आवंटित की गई हैं। बसों को तैयार कराया जाएगा और इसके तुरंत बाद इन्हें डिपो के बेड़े में शामिल कर लेंगे। सभी एसी बस लंबे रूटों पर चलाई जाएंगी।
-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी परिवहन डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें