फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर किसानों ने लगाया जाम, सड़क पर लेटकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
भिवानी के कितलाना टोल प्लाजा पर सड़क पर लेटकर नारेबाजी करतीं महिलाएं। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ कितलाना टोल प्लाजा पर दादरी और भिवानी जिले के किसानों का धरना शनिवार को 44वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को चक्का जाम में भाग लेने के लिए काफी तादाद में महिलाएं भी पहुंची तो सड़क पर दरी बिछाकर तीन घंटे तक बैठी रहीं।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से ही किसान धरने पर आना शुरू हो गए। 12 बजे किसानों ने टोल की मुख्य सड़क पर जाकर जाम लगा दिया और जमीन पर लेटकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। किसानों के कहा कि तीन कृषि कानूनों को रद्द करने, एमएसपी की गारंटी मिलने, कर्जा माफी होने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने और दिल्ली में बंद बेकसूर किसानों की बिना शर्त रिहाई होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
कितलाना टोल पर चल रहे धरने की नरसिंह डीपीई, रणधीर कुंगड़, जागेराम पूर्व सरपंच, सुभाष यादव, ठाकुर रणधीर, राजू मान, राकेश आर्य, लक्ष्मी देवी ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। धरनास्थल पर शनिवार को धर्मेंद्र छपार, निर्मला देवी, प्रेम सिंह, मुकेश पहाड़ी, बिमला सांगवान, बीरमति, सत्य श्योराण, करतार गिल, लीलाराम, नवीन सिंहमार, कुलबीर, पूर्व सरपंच समुंद्र सिंह, रतन सिंह, भीम सिंह, सूरत सिंह, सूबेदार सत्यवीर व राजेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें