फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सरसों की खरीद न होने पर किसानों ने बाढड़ा-जुई रोड मार्ग किया जाम

Sun, 30 Apr 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। कस्बे की अनाज मंडी में सरसोंं खरीद नहीं करने पर किसानों ने जुई-बाढड़ा रोड पर अनाज मंडी के सामने रोड जाम लगाया। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और किसानों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

किसान पप्पूराम, राजकुमार, कष्ण, सोनू, सुखवीर, सोमबीर आदि ने बताया कि पहले तो मौसम की मार पड़ी है जिससे किसान को काफी नुकसान हुआ है। वहीं, अब अनाज मंडी में सरसों की खरीद नहीं हो रही है जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इन किसानों ने बताया कि सुबह ट्रैक्टर में सरसों लेकर आए थे और दिनभर मंडी में इंतजार के बाद भी उनकी सरसों नहीं खरीदी गई। जिससे किसानों को काफी दिक्कतोंं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने शनिवार शाम को जुई सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एसआई पवन कुमार ने किसानों को समझाया। इसके बाद जो किसान ट्रैक्टर में सरसों लेकर आए उन्हें बिक्री के लिए अंदर प्रवेश कराया गया।
विज्ञापन

- बाढड़ा अनाज मंडी में सरसों-गेहूं खरीद की ये है स्थिति
अनाज मंडी में अब तक सरसों की 75 हजार क्विंटल की आवक हो चुकी है जिसमें से 17 हजार क्विंटल का उठान नहीं हुआ हैं। वहीं, गेहूं की 55 हजार क्विंटल की आवक हुई है जिसमें से 13700 का उठान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें