फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डीएपी खाद नहीं मिलने पर कारी धारणी में किसानों ने जताया रोष

विज्ञापन
गांव कारी धारणी में डीएपी खाद की मांग लिए रोष जताते किसान।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव कारी धारणी स्थित पैक्स समिति कार्यालय में पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद नहीं पहुंचने पर किसानों ने रोष जताया है। किसानों का आरोप है कि खरीफ फसलों की बिजाई के समय पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान सभा के ब्लॉक प्रधान नसीब मोद, कामरेड रामपाल धारणी, संदीप सांगवान, सीटू नेता सुमेर सिंह, रोशनलाल ने बताया कि ग्वार, मूंग, कपास व अन्य फसलों की बिजाई के लिए डीएपी खाद की आवश्यकता है। पैक्स कार्यालय में खाद का पर्याप्त स्टॉक नहीं है। खाद लेने के लिए किसानों को घंटों लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। इसके बावजूद अधिकांश किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि सरकारी स्तर पर खाद उपलब्ध न होने से उन्हें निजी दुकानों से अधिक कीमत पर डीएपी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे खेती की लागत बढ़ रही है।
किसानों ने सरकार और कृषि विभाग से पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध करवाने की मांग की है ताकि किसान समय पर बिजाई कर सकें। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें