फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुआवजा के लिए किसानों ने प्रशासन को दिया ज्ञापन

Wed, 03 Sep 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा एसडीएम प्रवाचक बिमलेश को ज्ञापन देते मांढ़ी केहर के किसान। 
विज्ञापन
बाढड़ा। ग्राम मांढ़ी केहर के किसानों ने मंगलवार को एसडीएम के प्रवाचक विमलेश को ज्ञापन भेजकर उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की। किसानों ने कहा कि कपास, बाजरा, मूंग और ग्वार जैसी फसलें जलभराव के कारण बर्बाद हो चुकी हैं। जल निकासी के सभी प्रयास विफल रहे, जिससे खेत तालाब बन गए हैं।
विज्ञापन

मांढ़ी केहर के किसानों ने ज्ञापन में बताया कि फसलें खराब होने से उनके सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। जलभराव की स्थिति अभी भी बनी हुई है। सरपंच अशोक कुमार की अध्यक्षता में किसान अपने साथ खराब हुई फसलों के पौधे भी लेकर पहुंचे। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते उन्हें उचित आर्थिक सहायता नहीं मिली, तो उनके लिए परिवार का गुज़ारा करना असंभव हो जाएगा। इस अवसर पर राजपाल डांगी, सुमेर सिंह, प्रीतम शर्मा, विनोद, अजय कुमार, सुभाष, कर्ण सिंह, निपल कुमार, जतिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें