क्राइम बैठक में मौजूद एसपी अर्श वर्मा, डीएसपी व विभिन्न थानों के प्रभारी।
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने मंगलवार को अपराध समीक्षा बैठक ली। इसमें सभी डीएसपी, थाना और पुलिस चौकी प्रभारियों समेत पुलिस यूनिट प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में एसपी ने उच्चाधिकारियों की ओर से दिए गए निर्देशों से उन्हें अवगत कराया और उनका पालन करने के निर्देश दिए।
इससे पहले एसपी ने क्रमवार सभी थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्र में होने वाले अपराध के बारे में चर्चा की और लंबित मामलों, शिकायतों और अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने डीएसपी व थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि नशीले पदार्थ बेचने वालों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करें और इनकी प्रोपर्टी की पहचान करके अटैच की कार्रवाई करें। उन्होंने पूर्व में नशा बेचने वालों की भी जानकारी ली और उन पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन की जानकारी भी ली।
- कर्ज के नाम पर शोषण करने वालों की प्रॉपर्टी भी होगी अटैच
एसपी ने कहा कि मोटे ब्याज पर कर्ज देकर ब्याज के नाम पर लोगों का शोषण करने और धमकी देने वालों की पहचान की जाएगी और उसके बाद उनकी भी प्रॉपर्टी अटैच की जाएगी। ऐसे लोग सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था के लिए खतरनाक हैं।