फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मांगों के लिए किसानों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 21 May 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए किसान नेता।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। भाकियू ने छह सूत्रीय मांगों के लिए वीरवार को स्थानीय रोजगार्डन में रोष बैठक की। यूनियन के प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी घिकाड़ा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बाद में किसान नेता प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एमएसपी किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक जगबीर घसौला ने कहा कि सरकार किसानों को मुआवजा देने के नाम पर सिर्फ लीपापोती कर रही है। खरीफ सीजन 2025 में जलभराव से खराब हुई फसलों का मुआवजा नहीं दिया गया है। 50 प्रतिशत किसान मुआवजे से वंचित हैं। वंचित रहे किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाए।
जगबीर घसौला ने बताया कि हरियाणा सरकार ने राजस्व विभाग की तरफ से नुकसान का मुआवजा देने संबंधी मैसेज मोबाइल पर भेजे हैं जबकि 15 दिन बीत जाने के बावजूद भी किसानों के बैंक खाते में मुआवजे के पैसे नहीं डाले गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी खरीद पर गेहूं बेचने वाले करीब 500 किसान पिछले डेढ़ महीने से भुगतान के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में टाउन प्लानिंग अधिकारी का तबादला हुए करीब एक महीना हो चुका है उनकी जगह नियमित अधिकारी तैनात नहीं किया गया है। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि सरकार एवं जिला प्रशासन ने एक सप्ताह में किसानों को मांगों पर अमल नहीं किया तो सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष भूप सिंह दलाल धारणी, जिला प्रधान ब्रह्मपाल, जिला संरक्षक यादवेंद्र डूडी, ट्रैक्टर यूनियन प्रधान राजेंद्र डागर, करतार नंबरदार गोपी, दिलबाग सिंह, जगबीर बलकरा, मास्टर महताब सिंह, सुरेंद्र पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें