फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फसल की गिरदावरी के लिए किसानों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Tue, 17 Sep 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
एसडीएम के रीडर सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन देते भाकियू पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
कपास, ग्वार और बाजरा की फसल को बारिश से नुकसान, संगठन उठा रहा किसानों की भरपाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बाढड़ा। बारिश से कपास, ग्वार व बाजरा की बर्बाद हुई फसल के नुकसान की भरपाई के लिए भाकियू पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित की। जिला प्रशासन से राज्य सरकार के राजस्व विभाग को रिपोर्ट भेजकर स्पेशल गिरदावरी करवाने की मांग की।
पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सरकार से लंबित बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने, बकाया मुआवजा जारी करने व खरीफ सीजन की फसल के नुकसान के एवज में स्वीकृत दो हजार रुपये जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष भाकियू अध्यक्ष हरपाल भांडवा की मौजूदगी में एसडीएम के रीडर को दिए ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में वर्षा ने किसानों की ग्वार, बाजरा व कपास को बर्बाद कर दिया है। इससे पैदावार में गिरावट आएगी। सरकारी तंत्र चुप्पी साधे हुए है। किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन को प्रभावित क्षेत्र की स्पेशल गिरदावरी करवा कर किसानों को मुआवजा देना चाहिए।
किसान नेता हरपाल ने कहा कि बार-बार प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान हो रहा है। भाजपा सरकार कृषि व्यवस्था को कमजोर कर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही है। यह जायज कदम नहीं है। सरकार कृषि क्षेत्र के बजट में कमी कर पूंजीपति नीतियों को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन

- प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
प्रतिनिधिमंडल में ओमप्रकाश उमरवास, इंद्रजीत सिंह, पूर्व सरपंच गिरधारी, वेदप्रकाश, कमल सिंह हड़ौदी, भूप सिंह दलाल, राम अवतार लाड, ऋषिराम भांडवा, सत्यप्रकाश, नवीन बाढड़ा, ब्रहमपाल बाढड़ा, रणधीर हुई, करतार गोपी, ईश्वर सिंह शामिल रहे।


फोटो 36

एसडीएम के रीडर सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन देते भाकियू पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें