पिचौपा कलां माइनिंग जोन में सोमवार को 16वें दिन भी जारी रहा धरना, खापों व किसान संगठनों का मिला समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव पिचौपा कलां में खनन की राॅयल्टी न मिलने पर ग्रामीणों का धरना 16वें दिन भी जारी रहा। क्षेत्र की अनेक खाप व किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने धरने को समर्थन दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
प्रीतम बलाली की अध्यक्षता में 16वें दिन भी धरना जारी रहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से जल्द कार्रवाई नहीं करने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खनन कंपनी नियमों का उल्लंघन कर ग्राम पंचायत को नुकसान पहुंचा रही है। ग्रामीण कंपनी को राॅयल्टी जमा करवाने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कंपनी ग्रामीण विकास की राशि हड़प रही है।
मनजीत सांगवान ने कहा कि खनन कंपनी ने 2020 से अब तक ग्राम पंचायत को रॉयल्टी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि कंपनी नियम अनुसार कार्य करे और राशि जमा करवाए। अन्यथा उसे कार्य नहीं करने दिया जाएगा।
धरने में संदीप, कुलदीप, सोनू,कृष्ण, राजेश शर्मा, भागम, बीडीसी जसवंत, सूबे सिंह, सोनू नंबरदार, रामधन नंबरदार, डाॅ. राजेंद्र सिंह, भीम सिंह, संजय कुमार, वेदप्रकाश, सुरेंद्र, सुनील, धर्मवीर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो -34
गांव पिचौपा कलां पहाड़ी क्षेत्र में धरनारत सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी। स्रोत : समिति