फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: किसानों ने बिजली निगम के कर्मचारी व पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप, एसडीओ से की मुलाकात

Fri, 11 Apr 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बिजली विभाग के अधिकारी को ज्ञापन देते हुए भाकियू पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
फोटो-03
विज्ञापन

बिजली निगम कार्यालय में अधिकारियों से मिलने पहुंचे किसान। संवाद
-
फॉलोअप:
-
- गांव मैहड़ा में बुधवार रात को कर्मचारियों व किसानों के बीच हुई थी हाथापाई, पुलिस पर लगाए शराब पीकर पीटने के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। झोझूकलां बिजली सब स्टेशन में बुधवार रात हुई हाथापाई में शुक्रवार को किसान शहर स्थित बिजली विभाग कार्यालय में पहुंचे। यहां पर किसान संगठन के प्रधान जगबीर घसोला ने किसानों की अगुवाई की। उन्होंने सब अर्बन एसडीओ राकेश कुमार से मुलाकात की।
झोझूकलां बिजली निगम कार्यालय में हुई मारपीट के मामले में किसानों ने निगम के कर्मचारियों व पुलिस पर पहले हाथापाई करने के आरोप लगाए। उनका कहना है कि गांव मैहड़ा में दो दिन से बिजली नहीं आ रही थी। इस कारण किसान रात भर बिजली के इंतजार में जाग रहे थे। विभाग को उन्होंने अवगत कराया था, लेकिन, समाधान नहीं हुआ तो वे एकत्र होकर बिजली विभाग कार्यालय में पहुंच गए।
विज्ञापन

यहां पर उन्होंने बातचीत की तो किसी ने जवाब नहीं दिया और एसडीओ से बात करने के लिए कहा। इसके बाद कर्मचारियों ने कार्यालय का गेट बंद कर लिया। समाधान न होने पर उन्होंने बाहर कुर्सियों पर बैठकर धरना देने का निर्णय लिया।
बाद में कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिसकर्मियों ने वहां आकर मारपीट की। कहा कि किसानों ने पहले मारपीट नहीं की और न ही गाड़ी के शीशे तोड़े। पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। उनको थाने ले जाकर मारपीट की गई। उनका आरोप है पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज किया है। उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही है।
उन्होंने प्रशासन से मारपीट में शामिल पुलिसकर्मियों को निलंबित करने और कर्मचारियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। एमएसपी गारंटी मोर्चा संगठन पदाधिकारी जगबीर घसोला ने बताया कि एसडीओ के साथ बैठक हुई है। उन्होंने मामले में संज्ञान लेने व समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



वर्सन:
यह मामला झोझूकलां सब डिवीजन का है। मैं सब अर्बन एसडीओ हूं। झोझूकलां मामले के संबंध में कुछ लोग मिलने के लिए आए थे, लेकिन, यह मामला एचबीवीएन के अधीन आता है। हमारी ओर से आगे बात की गई। मामले को जल्द सुलझाया जाएगा।
-राकेश कुमार, सब अर्बन एसडीओ, दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें