फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्कूटी बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई रोडवेज बस, बाल-बाल बचे यात्री

Fri, 11 Apr 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जेवली रोड पर कीकर के पेड़ से टकराई सरकारी बस।
विज्ञापन
फोटो -31
विज्ञापन


जेवली रोड पर कीकर के पेड़ से टकराई सरकारी बस। संवाद



संवाद न्यूज एजेंसी

बाढड़ा। जेवली रोड पर शुक्रवार दोपहर परिवहन बस चालक का स्कूल सवार को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ गया। बस असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इस दौरान बस में सवार कुछ लोगोंं को मामूली चोटें आईं। यात्री बाल-बाल बच गए। लोगों ने मौके पर पहुंच कर बस में सवार सवार यात्रियों को संभाला। चालक को बाहर निकाला गया।

हरियाणा परिवहन निगम की बस झोझूकलां से बाढड़ा जा रही थी। जैसे ही बस बाढड़ा बस स्टैंड से करीब एक किलोमीटर दूर जेवली रोड पर पहुंची तो कच्चे रास्ते से अचानक स्कूटी आ गई। स्कूटी को बचाने के प्रयास में बस चालक का संतुलन बिगड़ गया। चालक को बस साइड में उतारनी पड़ी। बस नियंत्रण से बाहर हो गई। बस सड़क के साथ खड़े कीकर के पेड़ से जा टकराई। इससे बस में सवार यात्री घबरा गए। समीप खड़े लोगों ने बस में सवार यात्रियों को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक प्रमोद कुमार ने बताया कि हरियाणा परिवहन निगम की चरखी दादरी डिपो की बस झज्जर जिले के गांव बहू से बाढड़ा जा रही थी। सीएसडी कैंटीन से पहले स्कूटी सवार महिला को बचाने के प्रयास में बस बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से टकरा गई। इससे बस को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें