फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेताओं की रिहाई के साथ दर्ज मामले वापिस ले सरकार: सांगवान खाप

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में सड़कों पर उतरे किसानों के दिल्ली कूच के दौरान सरकार द्वारा की जा रही बर्बरता का सांगवान खाप ने विरोध किया है। खाप ने बैठक कर सर्वसम्मति से फैसला लिया कि सरकार शांतिपूर्वक किसानों के साथ वार्ता के लिए आगे आए और उनकी मांगों को पूरा करें। अगर ऐसा नहीं होता है तो सांगवान खाप किसानों के साथ संघर्ष में उतरेगी।
विज्ञापन

खाप के सचिव नरसिंह डीपी डोहकी ने बताया कि खाप पदाधिकारियों की मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में कृषि कानूनों को लेकर किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन बारे चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से फैसला लिया कि खाप किसानों की लड़ाई में साथ देगी। हालांकि खाप ने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा किसानों से शांतिपूर्वक वार्ता कर समाधान निकालें। अगर ऐसा नहीं होता है तो वे किसानों की लड़ाई में अग्रणी शामिल होंगे। खाप ने किसान नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए सरकार से तुरंत उनको रिहा करने व दर्ज मुकदमों को वापिस लेने की मांग की। इस अवसर पर सूरजभान बिरहीं कन्नी प्रधान, सूरजभान झोझू कलां कन्नी प्रधान, मॉ. प्रताप मानकावास कन्नी प्रधान, वेदपाल एडवोकेट अटेला कन्नी प्रधान, रामसिंह तिवाला कन्नी प्रधान, रविंद्र छपार कन्नी प्रधान, ईश्वर पैंतावास कला कन्नी प्रधान, सुमेर सिंह बादल, सुरेंद्र कुब्जानगर, राजसिंह बिरहीं, पृथ्वी नंबरदार बिरहीं, कमांडर ईश्वर सिंह डोहकी, आचार्य देवी सिंह, राजबीर चंदेनी, बिल्लू झोझू कलां, धर्मपाल, राजमल खेड़ी, रामकिशन पार्षद, अजय पार्षद, रणधीर घिकाड़ा, विजय सिंह शास्त्री डोहकी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें