बाढड़ा। भाकियू संगठन पूरी तरह गैर राजनीतिक है और मजबूती से किसान हितों की रक्षा करने के लिए संघर्ष किया है और जारी रहेगा। भाकियू के मौजूदा अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा की कार्यशैली कृषि क्षेत्र के प्रति समर्पित रही है और वे ईमानदारी से अपना काम कर रहें हैं और सभी पदाधिकारी उनके नेतृत्व में ही काम करेंगे। यह बात भाकियू महासचिव ओमप्रकाश उमरवास ने कही।
उन्होंने बताया कि सर छोटूराम किसान भवन में आयोजित बैठक में किसान संगठन के गठन को लेकर विचार- विमर्श किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाकियू की अगुवाई में किसान बिल माफी, स्लैब प्रणाली, बिजली घरों को अपग्रेड करवाने, गांव हड़ौदी में स्मारक स्थल, ओलावृष्टि होने पर सरकार पर दबाव बनाकर मुआवजा जारी करवाने में सफल रहे हैं। इस दौरान भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा को ही भविष्य में भी अध्यक्ष बनाने का समर्थन किया गया। बैठक में नंबरदार एसोसिएशन अध्यक्ष राजबीर हंसावास, पूर्व सरपंच सतबीर भांडवा, धनसिंह नंबरदार काकड़ौली, जोरा सिंह उमरवास, मास्टर रणबीर सिंह चांदवास, नवीन बाढड़ा, राधेश्याम शर्मा, बलवान सिंह कारी, ध्यान सिंह भांडवा, रोहताश बाढड़ा मौजूद रहे।