फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खेत में मृत मिला किसान, पत्नी ने जताया हत्या का संदेह

Mon, 08 Apr 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 मृतक यशवंत।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी/बौंदकलां। गांव कमोद निवासी एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक यशवंत (40) का शव खेत से बरामद हुआ है। मृतक की पत्नी ने हत्या का अंदेशा जताया है। इसके आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर चिकित्सकों के बोर्ड से दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमोद निवासी यशवंत शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे वह खेत में पशुओं के लिए चारा लाने के लिए गया था। एक घंटे बाद करीब 4 बजे किसी ने घर आकर सूचना दी कि यशवंत खेत में अचेत पड़ा है। इसके बाद उसकी मां ओमपति व अन्य पड़ोसी उसे देखने खेत पहुंचे तो यशवंत बेसुध मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने डायल 112 पर मामले की सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची और यशवंत को सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने यशवंत का शव पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। रविवार दोपहर पुलिस ने परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर कागजी कार्रवाई पूरी की। वहीं, इसके बाद पोस्टमार्टम बोर्ड से करवाया गया।
वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। बौंदकलां थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।


गले में बंधा मिला दुपट्टा
जब परिजन मौके पर पहुंचे तो यशवंत के गले में दुपट्टा बंधा मिला। चूंकि मौके पर कोई पेड़ भी नहीं है, जिससे वह फंदा लगा सके। पत्नी सोनू देवी ने आरोप लगया कि गला घोंटकर यशवंत की हत्या की गई है। यशवंत का एक साल का बेटा और 6 साल की बेटी है।
विज्ञापन




मृतक की पत्नी के बयान पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। अब बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया है और साक्ष्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। अजीत सिंह, जांच अधिकारी एवं एएसआई, बौंदकलां थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें