कादमा। कृषि कार्य के लिए खेत में गए कादमा निवासी एक किसान की पैर फिसलने पर कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक संजय (37) का बाढड़ा थाना पुलिस ने सोमवार सुबह दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक के चाचा रामसिंह के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
पुलिस को दिए बयान में कादमा निवासी रामसिंह ने बताया कि उसका भतीजा संजय रविवार शाम कृषि कार्य के लिए खेत में गया था। सुबह तक वो वापस नहीं पहुंचा तो रामसिंह उसे देखने खेत में पहुंचे। इस दौरान संजय का शव कुएं में मिला। कयास लगाए जा रहे है कि कृषि कार्य करते समय संतुलन बिगड़ने या पैर फिसलने से संजय कुएं में डूब गया। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही सोमवार सुबह बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संजय के शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल भेजा गया और वहां कागजी कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मृतक संजय के एक बेटी है।