फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

Thu, 12 Feb 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। झज्जर जिले के गांव सेहलंगा में मंगलवार शाम को खेत में काम करते समय शॉर्ट-सर्किट के कारण टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। मृतक 35 वर्षीय सुखेंद्र झज्जर जिले के गांव सेहलंगा का रहने वाला था। बुधवार को दादरी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव सेहलंगा निवासी सुखेंद्र खेतीबाड़ी करता था। मंगलवार शाम को वह खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान ट्रांसफार्मर से ट्यूबवेल तक आ रही बिजली आपूर्ति लाइन में शॉर्ट-सर्किट के कारण एक तार टूटकर सुखेंद्र के हाथ पर गिर गया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

झाड़ली चौकी से जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप कुमार ने बताया कि मृतक के भाई जितेंद्र के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें