फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने में दर्द उठने से किसान की मौत

विज्ञापन
सिविलि अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
गांव रासीवास निवासी एक किसान की सीने में दर्द उठने से वीरवार शाम मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल में करवाया गया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव रासीवास निवासी नरेंद्र (59) घर से छोटे भाई के लिए खेत में खाना लेकर गया था। इसी दौरान उसके सीने में दर्द उठा और वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के एक लड़की और दो लड़के हैं। एएसआई सोमबीर सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा जगत सिंह के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें