फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फरीदाबाद की मेयर प्रवीण का जनता कॉलेज में अभिनंदन

Tue, 14 Oct 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जनता कॉलेज में महापौर के स्वागत कार्यक्रम में मंच पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील, नगर परिषद चे
विज्ञापन
फोटो 36
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय में सोमवार को फरीदाबाद की मेयर चुनी गईं प्रवीण बतरा जोशी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी, प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह, कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान पवन गुप्ता व अन्य लोगों जोशी को स्मृति चिह्न और बुके भेंटकर सम्मानित किया।
पवन गुप्ता ने कहा कि यह चरखी दादरी के लिए गर्व का विषय है कि दादरी की बेटी ने देशभर में सबसे अधिक मतों से जीत हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने जोशी के नेतृत्व, कर्मठता और अनुशासन की सराहना की।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संदीप जोशी ने रामकृष्ण गुप्ता के योगदान को याद करते हुए उन्हें शिक्षा जगत की प्रेरणास्रोत विभूति बताया। प्रवीण जोशी ने कहा कि मातृभूमि से जुड़ाव और यहां के संस्कार ही उन्हें इस मुकाम तक लाए हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएं। समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और खाप प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। संचालन रक्षित वत्स ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेष रूप से सांगवान खाप के महासचिव नरसिंह सांगवान डीपी, नरेश पहलवान, प्रवीण सैनी उपाध्यक्ष हरियाणा सैनी महासभा, पार्षद विनोद वाल्मीकि व विभिन्न जनसंगठनों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें