संगीता चौहान, जजपा प्रदेश उपाध्यक्ष।
चरखी दादरी। जननायक जनता पार्टी ने संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में नई नियुक्तियां की हैं। गांव कोहलावास की संगीता चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष और गांव कमोद की राजवंती फौगाट को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रजनी मलिक, प्रदेश प्रभारी डॉ. किरण पूनिया और प्रदेश उपाध्यक्ष ओमधारा की अनुशंसा पर की गईं हैं। दोनों नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधायक नैना चौटाला, युवा अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया है। संवाद
फोटो 45- संगीता चौहान, जजपा प्रदेश उपाध्यक्ष।
फोटो 46- राजवंती फौगाट, जजपा प्रदेश सचिव।