वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद अतिरिक्त उपायुक्त और अन्य अधिकारी।
- फोटो : CharkhiDadri
25 अगस्त से 2 सितंबर तक परिवार पहचान पत्र अपडेट करने के लिए जिले में कैंप लगाए जाएंगे। जिला के कंप्यूटर उपलब्धता वाले स्कूलों में कैंप लगाकर छात्रों व उनके परिवारों का डाटा अपडेट किया जाएगा। अन्य नागरिकों के लिए 3 से 5 सितंबर तक बूथ स्तर पर कैंपों का आयोजन किया जाएगा। इसके लेेकर लघु सचिवालय के सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने अधिकारियों ने साथ वीडिया कांफ्रेंस की। वीसी में अतिरिक्त उपायुक्त बताया कि परिवार पहचान पत्र कार्यक्रम उद्देश्य प्रदेश के सभी परिवारों का ब्योरा एकत्रित कर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि
जिला के मिडिल स्कूलों में डाटा अपडेट करने के लिए 25 अगस्त से 3 सितंबर तक कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में केवल स्कूल में पढ़ने वाले छात्र व उसके परिवार का डाटा ही अपडेट किया जाएगा। इन कैंपों में केवल अभिभावक ही आ सकते हैं। यहां बच्चों के आने पर पाबंदी होगी। डाटा अपडेट के लिए परिवार के मुखिया को सभी सदस्यों को आधार व बैंक खाते का ब्योरा साथ लाना होगा। वीडियो कांफ्रेंस में जिला शिक्षा अधिकारी रामौतार शर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र मलिक, तहसीलदार अजय सैनी, जिला परियोजना अधिकारी कुलदीप फौगाट, सुशासन सहयोगी रूप कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी आशीष मान, सुमित बेनीवाल, सुभाष शर्मा, जिला विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी अमित लांबा, नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता सौहार्दराज, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
तीन दिन जिले में लगेंगे 471 जगहों पर कैंप
अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि चरखी दादरी जिला में लगभग 471 स्थानों पर 3 से 5 सितंबर तक भी कैंप लगाए जाएंगे। ये कैंप बूथ स्तर पर आयोजित होंगे और इनमें कोई भी व्यक्ति अपने परिवार पहचान पत्र को अपडेट करवा सकता है। कोविड के कारण सभी कैंपों में बच्चों का आना मना होगा।