फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खूनी रंजिश में वाल्मीकि और कबीर नगर के परिवार खो रहे अपने लाल

Mon, 18 Aug 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अनिकेत के दाह संस्कार के लिए बड़े भाई प्रशांत को जेल से लेकर पहुंची पुलिस । संवाद
विज्ञापन
चरखी दादरी। दो गुटों के खूनी संघर्ष में वाल्मीकि और कबीर नगर के परिवार अपने लाल गंवा रहे हैं। 15 माह के अंदर खूनी संघर्ष में जान गंवाने वालों में अनिकेत का नाम भी जुड़ गया है। दो हत्याएं पहले हो चुकी हैं।
विज्ञापन

वाल्मीकि नगर के दो गुटों का विवाद स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है। इसी गुटबाजी में एक अगस्त को अनिकेत को उसकी मां लता के सामने छुरियों से गोदा गया था। शनिवार रात रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी सांसें थम गईं। अनिकेत की मौत की सूचना मिलने के बाद वाल्मीकि बस्ती के लोगों में रोष है।




जानिये...कब-कब हुई हत्या
मई 2024 में आकाश अपने दोस्तों के साथ पूर्ण मार्केट के पिछली तरफ स्थित एक होटल में पार्टी कर रहा था। उसी दौरान हथियाबंद युवकों ने कमरे में घुसकर पर उसे धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद वो उसे खींचते हुए बाहर लाए और उस पर डंडों व ईंटों से फिर हमला किया। इसमें आकाश की मौत हो गई थी। अनिकेत का बड़ा भाई प्रशांत इस हत्याकांड का आरोपी है। इसके बाद भी दोनों गुटों की ओर से जानलेवा हमले किए गए। 20 जुलाई 2025 को वाल्मीकि बस्ती के समीप फिर दोनों गुट भिड़ गए और उस दौरान कबीर नगर निवासी साहिल की हत्या की गई। इस हत्या के बाद एक अगस्त को मां को दवा दिलवाने जाते समय अनिकेत पर जानलेवा हमला किया गया। शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को बरामद हुए थे 5 अवैध हथियार
शुक्रवार रात भी दादरी स्पेशल स्टाफ नस्कबीर नगर निवासी रोहित उर्फ माजरिया को गैरआबाद सेक्टर से गिरफ्तार किया था। उसका साथी भागने में कामयाब रहा था जबकि रोहित उर्फ माजरिया के पास से एक देसी पिस्तौल, चार देसी कट्टे और 11 कारतूस बरामद हुए थे। सही समय पर मिले इनपुट के आधार पर रोहित की गिरफ्तारी हो गई, वरना वो कोई बड़ी वारदात कर सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें