फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: टोल से बचने के लिए बनाया था पुलिस का फर्जी आईकार्ड

Fri, 05 Apr 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। आरटीए टीम के चेकिंग के दौरान व्यावसायिक वाहन पर सफेद नंबर प्लेट व पुलिस का फर्जी आईकार्ड दिखाने तथा लाइसेंस मांगने पर गाड़ी लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चरखी दादरी निवासी प्रवीण के रूप में हुई है ।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि टोल से बचने के लिए मोबाइल से पुलिस का फर्जी आई कार्ड बनाया था और कॉमर्शियल वाहन पर सफेद प्लेट लगाई हुई थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है।
बता दें कि आरटीए सहायक सचिव बलबीर सिंह ने सदर पुलिस थाना में इस बारे में शिकायत दी थी। इसी इसी मामले में सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि समसपुर नाके के निकट पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी वहां पहुंची। जिसे रुकवाया गया तो वाहन चालक गाड़ी रोककर उनके पास आया और बताया कि यह गाड़ी गुरुग्राम पुलिस के पास है। इसके बाद उसने पुलिस का एक आई कार्ड भी दिखाया जो प्रवीन नाम से बना था। आरटीए टीम ने वाहन चालक से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा तो वह गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें