फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अब 20 जनवरी तक पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों की बढ़ाई शीत कालीन छुट्टियां

Tue, 16 Jan 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश में शीत लहर का असर देखते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने कक्षा पहली से तीसरी तक के बच्चों की शीतकालीन अवकाश की अवधि 20 जनवरी तक बढ़ा दी है। जबकि मंगलवार से सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सभी निजी व सरकारी स्कूल लगाए जाएंगे। इसमें कक्षा चौथी से 12वीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाओं का संचालन होगा। हालांकि भिवानी में अभी तक जिला प्रशासन ने तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टियों को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय के पत्र में यह भी हवाला दिया है कि जिला उपायुक्त मौसम के अनुरूप स्कूलों की छुट्टियों के संबंध में निर्णय ले सकेंगे। मंगलवार से शीत कालीन अवकाश के बाद सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन होगा। इसके लिए स्कूल खुलने की तैयारियां भी सोमवार को पूरी कर ली गई। लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 3. 7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे ठिठुरन बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इसी को लेकर स्कूलों का समय भी सुबह साढ़े आठ बजे से बढ़ाकर 10 बजे कर दिया है। शाम चार बजे स्कूलों की छुट्टियां होंगी।
जिला शिक्षा अधिकारी नरेश महता ने बताया कि शिक्षा निदेशालय की हिदायतों के संबंध में सभी स्कूल मुखियाओं को अवगत करा दिया है। मंगलवार से चौथी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाओं का संचालन सुबह दस से शाम चार तक किया जाएगा। जबकि पहली से तीसरी तक के विद्यार्थियों का 20 जनवरी तक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें