फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए उठी आवाज

Mon, 18 Aug 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
फोटो 10 मनीषा हत्याकांड के विरोध में शहर में प्रदर्शन करते जनसंगठनाें के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
चरखी दादरी। शिक्षिका मनीषा हत्याकांड को लेकर लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार दोपहर शहर में जनसंगठनों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि यदि शीघ्र सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो और कड़ा कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन


व्यापार मंडल, शहीद भगत सिंह संगठन, गोरक्षक संगठन और किसान संगठनों के पदाधिकारी पहले रोजगार्डन में एकत्र हुए और रोष सभा की। इस दौरान हत्याकांड को निंदनीय बताते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की गई।

व्यापार मंडल प्रधान सुरेश पांडवानिया ने कहा कि व्यापारी वर्ग और हर नागरिक पीड़ित परिवार के साथ है। किसान नेता जगबीर घसोला ने कहा कि पुलिस प्रशासन को बिना देर किए हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। पुलिस ने इस मामले में काफी लापरवाही बरती है और यह महकमे पर बड़ा कलंक है। कृष्ण फोगाट ने कहा कि इस हत्याकांड के बाद सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर सवाल उठे रहे हैं। इस हत्याकांड के दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर पुलिस को सख्त सजा दिलानी चाहिए। फेडरेशन ऑफ इंडिया व्यापार मंडल प्रधान जयभगवान मस्ताना ने कहा कि इस हत्याकांड ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन



भगवान परशुराम चौक तक किया प्रदर्शन

रोजगार्डन में रोष सभा के बाद सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सड़काें भी उतरे। मनीषा को न्याय दो, पीड़ित परिवार को इंसाफ दो और दोषियों को सख्त सजा दो... के नारे लगाते हुए जनसंगठनों के पदाधिकारी भगवान परशुराम चौक तक पहुंचे।


दोषियों को फांसी और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग

रिंपी फोगाट, रामकिशन, अशोक स्वामी, अजय धवन, संदीप, सचिन, अजय सरपंच और जमशेद खान आदि का कहना है कि हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। वहीं, मामले में जिस भी पुलिसकर्मी ने लापवाही बरती उस पर भी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें