अनिकेत हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अनिकेत पर चाकूओं से हमला किया गया था। रोहतक पीजीआई में इलाज के बाद 16वें दिन अनिकेत की मौत हो गई थी।
वाल्मीकि बस्ती निवासी अनिकेत हत्याकांड के तीन आरोपियों को दादरी सीआईए ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सुंदर और अजय झज्जरी वाल्मीकि नगर के जबकि सुधांशु कबीर नगर का रहने वाला है। उन्हें कोर्ट के आदेश अनुसार पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि एक अगस्त को दादरी पब्लिक स्कूल के समीप वाल्मीकि बस्ती निवासी अनिकेत पर चाकूओं से हमला किया गया था। इसके बाद वह 16 दिन तक रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन रहा और शनिवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके बयान पर पहले हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था, लेकिन अब हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि सात आरोपियों में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और चार आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।