फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकतर पौधों का पेड़ न बनने का कारण वैज्ञानिक दृष्टि से पौधरोपण न करना : जीवन सिंह

Mon, 14 Jul 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जनसेवा ट्रस्ट राज्य प्रधान एवं वन कर्मचारी संघ हरियाणा के पूर्व प्रधान जीवन सिंह ने कहा कि प्रति वर्ष देश में लगभग 50 करोड़ पौधे लगाते हैं जबकि सफलता ना मात्र की मिल रही है। इसका प्रमुख कारण वैज्ञानिक दृष्टि से पौधरोपण नहीं करवाना है।
विज्ञापन


जीवन सिंह ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि वनों के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए 10 वर्ष के अंतराल पर कार्य योजना बनाई जाती है जिसमें क्षेत्रवार मिट्टी, पानी जांच, जलवायु, तापमान, हवा की गुणवत्ता, पहले से खड़े वृक्षों का प्रबंध कटाई आदि का विस्तृत विवरण तैयार किया जाता है। बाद में इसे वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार से अनुमोदित करवाया जाता है। यह विवरण तैयार करने के बजाय औपचारिकता पूर्ण की जाती हैं।

जीवन सिंह ने बताया कि वन बढ़ाने के लिए बीज महत्वपूर्ण घटक है। हरियाणा ही नहीं पूरे देश में बीज संग्रह व अनुसंधान कार्य अपेक्षित होता है। जीवन सिंह ने बताया कि निजी नर्सरियों से बिना गुणवत्ता के पौधे खरीद लिए जाते हैं। सरकार को वन रक्षक के खाली पद भरने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें