बैठक में भाग लेने वाले चौधरी सुरेंद्र सिंह संगठन के पदाधिकारी और सदस्य।
चरखी दादरी। चौधरी सुरेंद्र सिंह संगठन की बैठक रविवार को शंकर कॉलोनी स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व सरपंच महेंद्र बिंद्रावन व सुरेंद्र सिंह बेरला ने संयुक्त रूप से की। सभा में शामिल सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी को भंग कर नए सिरे से गठन करने पर सहमति जताई।
संगठन के प्रधान जयदीप काकड़ोली ने कहा कि उनके कार्यकाल को तीन वर्ष हो गए हैं और अब संगठन का नए सिरे से गठन व विस्तार करने के पक्षधर हैं, इसलिए कार्यकारिणी भंग करने की अनुमति चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।
संगठन संयोजक कृष्ण फोगाट ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में संगठन का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। संगठन ने सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आगे भी वे दिन-रात मेहनत करते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे। रविवार को आयोजित बैठक में राव रामभगत, सतपाल अटेला, तेजपाल सांगवान, ओमप्रकाश सांगवान, सिंटू बलोद, दर्शन घसोला, राजेश बधवाना व मान सिंह आदि मौजूद रहे।