चरखी दादरी। नगर परिषद की ओर से दादरी शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर में नालों की सफाई और मिट्टी का तेल डालने का कार्य किया जा रहा है। शहर में फॉगिंग भी शुरू करवाई गई है।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग से डेंगू केस की सूचना नगर परिषद को दी जा रही है। वहां पर कार्यालय की ओर से 50 मीटर तक के दायरे में तुरंत फॉगिंग करवाई जा रही है। ईओ राजाराम ने बताया कि पानी और नालों में जमा दूषित पानी से मच्छरों की संख्या नियंत्रित करने के लिए यह कवायद की जा रही है।
स्वच्छ भारत मिशन की प्रभारी ज्योति ने बताया कि आमजन नगर परिषद ने जीरो वेस्ट मैनेजमेंट की नीति अपनाई है। इसके कहीं भी पानी जमा नहीं होना चाहिए। लोग अपने घरों में फिनायल से पोछा लगाएं और बचे पानी को घर के बाहर की नाली में डालें ताकि मक्खी, मच्छर न पनप सके।
अपने घरों में फूल के गमलों, बाल्टियों और बेकार पड़े टायरों की जांच करते रहें। उन्हें नियमित रूप से साफ करें। शहर को स्वच्छ बनाने और बीमारियों से बचाने के लिए नगर परिषद के इस कार्य में आमजन भी सहयोग करे।