फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जरूरत से ज्यादा भोजन से बढ़ जाता है बीमारियां का खतरा

Sat, 06 Sep 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बुजुर्गों की ओर से आयुर्वेद सूत्र पर आधारित जीवन मंत्र दिया गया है। इसमें बताया गया है कि दुनिया में सबसे ज्यादा बीमारियां अधिक खाने से होती हैं। इसी से संचारी व असंचारी रोगों का सीधा संबंध है। यह बात डॉ.संदीप कुमार ने प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन डाइट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) बिरहीकलां में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


इसमें पहले फीडबैक सत्र के बाद जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र नारा व सहायक शिक्षा अधिकारी प्रदीप सिंह ने प्रतिभागियों को खेल आयोजन के संदर्भ में जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।

ट्रेनिंग प्रभारी व वरिष्ठ प्रवक्ता नवरत्न पांडे ने बताया कि दोनों जिलों के 88 प्रतिभागियों ने पांच दिन तक विभिन्न विषयों जैसे स्पोर्ट्स इंजरी, डायट एंड न्यूट्रिशन, पोक्सो -पास्को, समेकित शिक्षा, खेल का माहौल व विद्यालय प्रशासन जैसे विषयों पर बातचीत की। सोमवीर जाखड़ ने प्रतिभागियों को पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी। समापन समारोह के औपचारिक सत्र में सुशील कुमार,नरेश कुमार, मोनिका, राजेश कुमार, डॉ. ओमप्रकाश, दिलबाग सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें