वैश्य स्कूल में परीक्षा केंद्र के बाहर तैनात पुलिसकर्मी।
चरखी दादरी। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की बुधवार को ऐच्छिक विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन पर निरीक्षण के लिए दो उड़नदस्तों का गठन किया गया। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। बोर्ड प्रश्न पत्र फ्लाइंग ने चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
बुधवार को आईटी, ब्यूटी वेलनेस जैसे ऐच्छिक विषयों की परीक्षा संपन्न हुई। इसके लिए शहर के राजकीय कन्या स्कूल, वैश्य कन्या व वैश्य ब्वॉयज, आदर्श स्कूल गांधी नगर सहित 13 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा करवाई गई। बोर्ड प्रश्नपत्र फ्लाइंग इंचार्ज विद्या सागर गेरा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। यूएमसी का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया। परीक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान दो उड़नदस्तों ने 13 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।