बाढड़ा। पूर्व प्रेरकों की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को हुई। प्रेरक संघ हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष मास्टर विनोद ने कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व प्रेरकों को रोजगार देने का आश्वासन दिया था।
चुनाव के बाद प्रेरक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से फिर मुलाकात की। इस पर सीएम ने आश्वासन दिया है कि सभी को रोजगार दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि सरकार उनके लिए अलग से पॉलिसी बनाकर रोजगार दिला रही है।
शिक्षा परिषद के राज्य प्रधान विनोद ने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद पूर्व प्रेरकों का डाटा एकत्रित किया गया है। इस अवसर पर कर्ण सिंह, सुनील, मोहम्मद, मोहनलाल व अमरदीप आदि मौजूद रहे। संवाद