फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पूर्व शिक्षा अधिकारी ने खुशियों की दीवार पर दान कीं 500 से अधिक पुस्तकें

Fri, 07 Mar 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
खुशियों की दीवार को पुस्तकें दान देती हुईं पूर्व शिक्षा अधिकारी प्रकाश फोगाट। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए पूर्व शिक्षा अधिकारी प्रकाश फोगाट ने जरूरतमंद बच्चों के लिए खुशियों की दीवार पर 500 से भी अधिक पुस्तकें दान की हैं। यह पहल उन छात्रों के लिए बेहद लाभदायक होगी, जो शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण पुस्तकों से वंचित रह जाते हैं।
खुशियों की दीवार पिछले 9 वर्षों से लगातार जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रही है। यहां न केवल छात्र-छात्राओं के लिए पुस्तकें और शिक्षा से जुड़ी सामग्री उपलब्ध होती है, बल्कि, रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं भी निशुल्क प्रदान की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश फोगाट ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। अगर हम किसी जरूरतमंद की शिक्षा में योगदान दे सकते हैं तो यह सबसे बड़ी समाजसेवा होगी। सामाजिक कार्यकर्ता संजय रामफल ने पूर्व शिक्षा अधिकारी प्रकाश फोगाट का इस कार्य के लिए आभार जाता है।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की है कि शनिवार के दिन कोई भी यहां से अपनी जरूरत के हिसाब से निशुल्क पुस्तकें प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें