फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ब्लॉक स्तर पर हर तीन माह बाद जगाएंगे नशे से दूर रहने की अलख

Thu, 14 Sep 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जो युवा नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं उन्हें इस दलदल से बाहर निकालने और अन्य युवाओं को लत लगने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने नई कार्य योजना तैयार की है। इसके अनुसार प्रत्येक तीन माह बाद ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके जरिये लोगों में जिले को नशा मुक्त बनाने की अलख जगाई जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त मनदीप कौर की अध्यक्षता में नार्काे समन्वय कमेटी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। उस दौरान समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रत्येक तीन माह बाद ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।
उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि जिला प्रशासन ने युवाओं को नशे से बचाने के लिए कमर कस ली है और इसके लिए जन जागरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के आला अधिकारी स्वयं युवाओं से रूबरू होंगे।
विज्ञापन


जिले में नहीं नशा मुक्ति केंद्र
उपायुक्त ने कहा कि जिला नार्को समन्वय कमेटी में शामिल अधिकारी जिला को नशा मुक्त बनाए रखने के लिए निरंतर सकारात्मक व प्रभावी कदम उठाते हुए अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करें। जिला में एक नशा मुक्ति केंद्र की भी आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसे लेकर संबंधित अधिकारी कार्रवाई शुरू कर दें। अभी जिला से नशा मुक्ति को लेकर जिन नशा मुक्ति केंद्रों में लोगों को भेजा जाता है, वहां सुनिश्चित किया जाएगा कि नशे से ग्रस्त व्यक्ति के लिए भोजन व रहने से सही व्यवस्था हो और वहां सभी मूलभूत सुविधाएंं उपलब्ध हों।


- नशे को खत्म करने के लिए पुलिस उठा रही प्रभावी कदम : एसपी
पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने बैठक में कहा कि जिला को नशा व अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। नशा एक सामाजिक बुराई है। इस बुराई को समाज से मिटाने और नशा मुक्त व अपराध मुक्त समाज का निर्माण करने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि सरकार व जिला पुलिस द्वारा नशा मुक्त समाज का निर्माण करने के लिए चलाई जा रही मुहिम में भी बढ़-चढ़ कर भाग लें। यदि कोई व्यक्ति नशा बेच रहा है अथवा सेवन कर रहा है तो इसकी सूचना हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री मोबाइल 9050891508 पर दें।




बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में एसडीएम नवीन कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी संदीप हुड्डा, जिला बाल कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश, उप सिविल सर्जन डॉ. संजय गुप्ता आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें