फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: छह साल बाद भी खेल विभाग में दूर नहीं हुई कर्मचारियों की कमी

Mon, 24 Apr 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले का खेल विभाग कार्यालय छह साल से कर्मचारियों की कमी झेल रहा है। कार्यालय डीएसओ, सुपरिटेंडेंट व एक स्टेनो के सहारे चल रहा है। विभाग का अपना भवन भी नहीं है। जिले में इस समय 24 खेल नर्सरियां चल रही हैं जबकि 12 राजीव गांधी खेल स्टेडियम हैं। कर्मचारियों की कमी का सीधे तौर पर असर कार्यालय कामकाज पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। विभिन्न खेलों के खिलाड़ी जिले का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं लेकिन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं बेहद कम ही मिल पा रही हैं। खिलाड़ियों का डाटा संग्रहण व खेल गतिविधियों के क्रियान्वयन का कार्य खेल विभाग का ही होता है। समय-समय पर सरकार की ओर से जारी नई खेल नीतियों को खिलाड़ियों तक पहुंचाना विभाग का काम है इसके लिए विभाग में पर्याप्त मात्रा में स्टाफ की जरूरत होती है। खेल विभाग ही समय-समय पर खेलों का आयोजन करवाता है।
इस समय जिला खेल विभाग कार्यालय स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। कार्यालय में जिला खेल अधिकारी के अलावा एक सुपरिटेंडेंट व एक स्टेनो क्लर्क कार्यरत है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भी कमी बनी हुई है। इस प्रकार कर्मचारियों की कमी से कार्यालय का कामकाज बेहद प्रभावित हो रहा है। खिलाड़ियों के खेल संबंधी कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाते। वित्तीय मामलों के निपटान में भी देरी होती है। खिलाड़ियों के भत्ते व अन्य वित्तीय मामलों में भी समय-समय पर बाधाएं आती हैं।
विज्ञापन

= एथलीट कोच की भी कमी है
जिला खेेल कार्यालय में एथलीट कोच की भी कमी बनी हुई है। जिले मेंं कम से कम 10 एथलीट गेम्स के कोच की जरूरत है। विभाग की ओर से समय-समय सरकार को डिमांड भी भेजी जाती है। खेल विभाग के अधीन 24 खेल नर्सरियां, 12 राजीव गांधी खेल स्टेडियम और छह मिनी स्टेडियम हैं जिनमें खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। इनमें तैनात 20 कोच अभ्यास करवाते हैं।
- शहर से दूर है कार्यालय
खेल विभाग के पास अपना कार्यालय भी नहीं है। इस समय जिला खेल कार्यालय शहर के लोहारू रोड पर किसान मॉडल स्कूल भवन में चल रहा है। शहर से काफी दूरी होने पर खिलाड़ियों को कार्यालय आने जाने में भी परेशानी होती है।

फिलहाल जो स्टाफ है उससे काम चलाया जा रहा है। खिलाड़ियों के कामकाज समय पर निपटाए जा रहे हैं। खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। जिले के खिलाड़ी क्षेत्र का नाम रोशन करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

-प्रीतम सिंह, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें