चरखी दादरी। गांव भागवी में तीन लोगों ने घर में घुसकर मां-बेटे की लोहे की पाइपों से पिटाई कर दी। इसमें बेटा घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने घायल के बयान पर एक महिला समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में मनोज ने बताया कि वह खेती करता है। पांच दिन पहले गांव निवासी एक व्यक्ति शराब के नशे में उनके घर सामने गाली-गलौज कर रहा था। तभी वह बाहर आया और उसको समझाकर घर भेज दिया। 22 नवंबर को रात साढ़े 8 बजे वह अपने परिचित रामबीर के साथ अपने घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान वे घर के आगे लगी पट्टियों की बात कर रहे थे, लेकिन आरोपी युवक उस दिन की बात की रंजिश रखे हुए था और अपने दो लोगों के साथ लोहे के पाइप लेकर उस पर हमला कर दिया। वह बचाव के लिए घर में घुस गया तो आरोपी भी पीछे आ गए और मां-बेटे से मारपीट की। इसमें मनोज घायल हो गया और बाद में आरोपी उसे धमकी देकर वहां से चले गए। बाद में परिजनों ने उसे पीजीआई में भर्ती कराया। अब घायल ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
24जेएनडी06: सेक्टर आठ के बूस्टिग स्टेशन पर लगाई गई मोटर। स्वयं